highlightUttarakhand

घर के पास तक पहुंची जंगल की आग, बुझाते वक्त गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता

जंगल की आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में जंगल की आग घर के पास तक पहुंच गई। आग बुझाने के लिए गई एक नवविवाहिता आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता 80 प्रतिशत झुलस गई है।

आग बुझाते वक्त गंभीर रूप से झुलसी नवविवाहिता

रविवार शाम देवप्रयाग के चाका मार्ग स्थित गोदाण गांव में करीब चार बजे जंगल में लगी आग घरों तक पहुंच गई। आग बुझाने के लिए नवविवाहिता पूजा (21) गई और वो अपने घर से सटे खेत में फैली आग को बुझा रही थी। इस दौरान वो उसकी चपेट आ गई। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके सास, ससुर वहां पहुंचे। लेकिन जब तक वो पहुंचे तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। 

दो साल पहले ही हुई थी महिला की शादी

आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति अरविंद सिंह विदेश में है। उसे घटना के बाके में सूचना दे दी गई है। बता दें कि पूजा की दो साल पहले ही शादी हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button