Big NewsDehradun News

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, अजय गुप्ता के फोन से पुलिस को मिली कॉल रिकॉर्डिंग

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में अब एक और नया मोड़ सामने आया है। बिल्डर सत्येंद्र साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या कांड में पुलिस को आरोपी अजय गुप्ता के मोबाइल फोन से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। जिस से इस मामले को नई दिशा मिल सकती है। बता दें कि पुलिस को लगातार इस मामले में आरोपी अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ साक्ष्य मिल रहे हैं।

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में आया नया मोड़

बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को अजय गुप्ता के मोबाइल फोन से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में अजय गुप्ता बिल्डर बाबा साहनी को धमकी दे रहा है। इसी धमकी के बारे में आत्महत्या से पहले बिल्डर साहनी ने पुलिस को लिखित रूप में शिकायत भी दी थी।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड कर रही मामले की जांच

आपको बता दें कि बिल्डर साहनी आत्महत्या मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वायड कर रही है। वहीं दूसरी ओर जीजा-साले अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर आ गए हैं। अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें 24 मई को देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। साहनी के पास से मिले सुसाइड नोट में गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता का नाम सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

साहनी ने सुसाइड नोट में आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांप्लेक्स के निर्माण के लिए अनिल गुप्ता से साझेदारी की थी। लेकिन इस बीच अजय गुप्ता ने दखलअंदाजी करते हुए उन पर पूरा प्रोजेक्ट अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगा। बिल्डर साहनी के आत्महत्या के बाद सामने आया की सुसाइड से पहले 16 मई को उन्होंने पुलिस को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें