DehradunBig News

प्रदेश में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह शुरू, मां को बताए जाएंगे बच्चों की देखभाल के तरीके

प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर को कम के उद्देश्य से नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की शुरुआत कर दी गई है। 15 से 21 नवंबर तक ‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’ मनाया जाएगा।

प्रदेश में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की शुरुआत

इस कार्यक्रम के तहत कंगारू मदर केयर व स्तनपान को बढ़ावा देने तथा बीमार शिशुओं की पहचान कर उचित उपचार किया जाएगा। अपर मिशन निदेशक अमनदीप कौर ने गुरुवार को इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर गहनता से शिशुओ के स्वास्थ जांच की जाए।

सांस अभियान की समीक्षा बैठक

इसके साथ ही 10 नवम्बर से 29 फरवरी 2024 तक संचालित किये जाने वाले सांस अभियान की समीक्षा बैठक की। सांस (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully & SAANS) अभियान का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया से होने वाली मौत को कम करना है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button