HighlightPithoragarh News

धारदार हथियार से भतीजे ने चाचा का काट दिया था कान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ से बीते दिनों हैरान करने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें एक भतीजे ने अपने सगे चाचा के कान धारदार हथियार से काट दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

भतीजे ने चाचा को जान से मारने की कोशिश

आठ अगस्त को बेड़ीनाग के नैनी निवासी विजय सिंह बिष्ट के कान उन्हीं के भतीजे ने काट दिए थे। इस बात की शिकायत विजय सिंह ने पुलिस में की थी।

उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे धारदार हथियार लेकर उनका भतीजा प्रकाश सिंह गालीगलौज करते हुए कमरे में घुस गया। जिसके बाद उसने उनपर जान से मारने की नीयत से गले पर हमला किया।

धारदार हथियार से भतीजे ने चाचा का काट दिए कान

विजय सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि जान से मारने की कोशिश के दौरान उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की।जिसमें उनके भतीजे ने उनके कान काट दिए। जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया। पुलिस तब से उसको पकड़ने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना बेड़ीनाग पुलिस ने आरोपी भतीजे प्रकाश सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। मामले में तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश हर जगह कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें