Big NewsPithoragarh

अंतरराष्ट्रीय झूला पुल से काली नदी में कूदा नेपाली नागरिक, अब तक नहीं चल सका पता

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूला पुल से एक नेपाली नागरिक गुरूवार को काली नदी में कूद गया। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

अंतरराष्ट्रीय झूला पुल से काली नदी में कूदा नेपाली नागरिक

पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय झूला पुल से एक नेपाली नागरिक अचानक से काली नदी में कूद गया। काफी तलाशने के बाद भी नेपाली नागरिक का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पुल पर सामान्य रूप से आवाजाही चल रही थी। अचानक से एक व्यक्ति पुल से नीचे कूद गया। जिस से लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों के शोर मचाने पर मिली सुरक्षा कर्मियों को जानकारी

व्यक्ति के अचानत से काली नदी में कूदने पर झूला पुल से आवाजाही कर रहे लोगों के शोर मचाने पर भारत और नेपाल दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद नदी में कूदे व्यक्ति को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया।

ज्ञानी राम भूल के रूप में हुई लापता की पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक नदी में कूदकर लापता हुए नेपाली नागरिक की पहचान ज्ञानी राम भूल (45) के रूप में हुई है। जो कि नेपाल के महाकाली नगर पालिका वार्ड-एक लास्कु निवासी है।

नेपाली नागरिको को ढूंढने की कोशिश लगातार जारी है लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही उसके नदी में कूदने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button