International Newshighlight

Nepal में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप्प!, बैन हुए Youtube, Fb और Instagram, WhatsApp समेत 26 एप्स

नेपाल ने हाल ही में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया है। Youtube, Facebook, Instagram, X और WhatsApp समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नेपाल में ठप्प हो गए हैं। गुरुवार को नेपाल सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे उन्हें ब्लॉक करने का फैसला लिया।

नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप्प!

अधिकारियों की माने तो उन प्लेटफॉर्म्स पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया गया है जो अपंजीकृत थे। हालांकि बैन लगाने से पहले मंत्रालय ने सभी संबंधित कंपनियों को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने कंपनियों को सात दिनों की समय सीमा भी दी थी। जो कि बुधवार आधी रात को खत्म हो गई।

अधिकारियों की बातचीत तक किसी भी कंपनी जैसे मेटा, फेसबुक, अल्फाबेट, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन आदि ने इसको लेकर मंत्रालय से संपर्क नहीं किया।

बैन हुए Youtube, Fb और Instagram, WhatsApp समेत 26 एप्स

अधिकारियों द्वारा चेतावनी भई जारी की गई थी। अगर ऐसा नहीं होता है तो नेपाल में इन प्लेटफार्म्स को बैन का सामना करना पड़ेगा। अभी वर्तमान की बात करें तो नेपाल में केवल वाइबर, टिकटॉक, वेटॉक और निंबज जैसे प्लेटफॉर्म पंजीकृत हैं। इसके अलावा ग्लाबल डायरी और टेलीग्राम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हैं। लेकिन फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसे ज्यादा यूज किए जाने वाले प्लेटफार्म ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं किया।

क्यों हुए बैन?

बता दें कि ये सुप्रीम कोर्ट और हाल ही में हुई मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद ये कदम उठाया गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूज़र ने X पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ,”विदेश में रहने वाले नेपाली आज से अपने परिवार और घर से कैसे बात करेंगे?” बता दें कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ये साफ किया है कि ये बैन पूरे देश में लागू होगा।

इन प्लेटफॉर्मों पर लगा बैन

सरकार ने बताया कि पंजीकरण पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म को दोबारा से अनबैन किया जा सकता है। फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर, लिंक्डइन, स्नैपचैट, रेडिट, डिस्कॉर्ड, पिंटरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, रंबल, एमआई वीडियो, एमआई वाइके, लाइन, इमो, जालो, सोल और हैमरो पैट्रो समेत कई अन्य प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन ना होने तक बंद रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button