UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

पड़ोसी ने ही कर लिया किशोरी का अपहरण, अब परिजनों से मांग रहे रंगदारी, मुकदमा दर्ज

उधमसिंह नगर के कोतवाली थाना के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांवों के लोगों द्वारा ही नाबालिग का अपहरण किया गया है। अब वह परिजनों से दो लाख की रंगदारी मांग रहे हैं।

गांवों के लोगों पर लगाया बेटी को अगवा करने का आरोप

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग के परिजनों ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने और दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप गांवों के ही पांच लोगों पर लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने पांचो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किशोरी को वापस लौटने के लिए मांगी रंगदारी

तहरीर में जगतपुर निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि 31 मई को वह पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वह अपनी बेटी और बेटे को घर पर ही छोड़ कर गए हुए थे। बाजार से दवा लेकर जब वह घर वापस आए तो उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं थी और घर के मेन गेट का कांच टूटा हुआ था। उनके बेटे ने बताया कि गांव के ही अजीत सिंह, रवि, कर्मजीत उसकी बहन को साथ ले गए हैं।

पहले भी कर चुके हैं बेटी का अपहरण

आरोप है कि आरोपित उसकी पुत्री के साथ ही घर में रखे पांच तोले के सोने के गहने भी चुरा ले गए। किशोरी के पिता ने जब इस बारे में आरोपित की मौसी राजकौर से पूछा तो उन्होंने किशोरी को वापस देने के लिए दो लाख रुपए की मांग की। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी आरोपितों ने उनकी पुत्री को गायब किया था।

आरोपितों की तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। मामले में शामिल सभी आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें