Highlight

BKTC के चढ़ावे पर नया बवाल! अब नेताओं ने ही RTI खुलासे पर उठाए सवाल

BKTC के चढ़ावे का नेताओं और उनके परिवार वालों द्वारा अपने इस्तेमाल को लेकर आरटीआई में बड़े खुलासे हुए थे। मामले में अब नया मोड आ गया है। कैबिनेट मंत्री की बेटी नेहा जोशी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने इसे लेकर बड़े दावे किए हैं। जिसके बाद अब BKTC खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

RTI के सच पर नेताओं ने किया बड़ा दावा

बता दें बीते दिनों पहले अधिवक्ता विकेश नेगी ने हाल ही में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC )से RTI के जरिए पूछा था कि चढ़ावे के पैसों का इस्तेमाल कहां-कहां हो रहा है। जवाब में जो लिस्ट आई थी उसमें कई बड़े नेताओं और उनके परिवार वालों के नाम थे, जिन्होंने केदारनाथ-बद्रीनाथ में रुकने, खाने-पीने की व्यवस्था का फायदा उठाया था। लिस्ट में पहला नाम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बेटी नेहा जोशी का और दूसरा नाम केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल का था। हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है।

नेहा जोशी ने दी सफाई

BKTC द्वारा दिए गए इन नामों को लेकर दोनों नेताओं ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। नेहा जेशी ने अपने फेसबुक हैंडल पर सफाई देते हुए लिखा कि ‘पिछले साल जब वो बाबा केदारनाथ की यात्रा पर गईं थीं, तब गायत्री भवन में तीन कमरों का पूरा पैसा उन्होंने और उनके साथियों ने नगद में चुका दिया था।

ये भी पढ़ें: RTI से बड़ा खुलासा: केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से VIP मेहमाननवाजी, BKTC पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप

नेहा का कहना है कि उस वक्त डिजिटल पेमेंट की सुविधा नहीं थी, लिहाज़ा सारा भुगतान कैश में किया गया। इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। नेहा जोशी ने ये भी कहा कि GMVN में भी उन्होंने दो कमरे लिए थे, जिसका भुगतान भी खुद किया था। भाजपा नेता नेहा जोशी ने ये सवाल भी उठाया कि अगर हमने भुगतान पहले कर दिया था तो फिर हमारे नाम की दोबारा रसीद कैसे काटी गई। इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

विधायक आशा नौटियाल ने भी दी सफाई

वही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का भी इस मसले पर बयान सामने आया है। विधायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करा कहा कि ‘मैं केदारनाथ जाती रहती हूं लेकिन कभी भी मैंने BKTC को ऐसा कोई पत्र नहीं दिया कि मुझे कोई व्यवस्था दी जाए। आशा नौटियाल ने कहा कि मैं जांच करूंगी की मेरे नाम पर बिल कैसे आया। हालांकि अब इस पूरे मामले ने बीकेटीसी की भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें