National

ओडिशा में बीजेपी की जीत के बाद नवीन पटनायक ने दिया इस्तीफा, अपनी सीट भी हारे

ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। बीजेपी ने राज्य मे हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी ने राज्य की ज्यादातर लोकसभा सीटें भी जीत ली है। जिसके बाद अब ओडिशा के सीएम और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात के बाद उन्होनें अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

24 सालों में नहीं हारा था चुनाव

बता दें कि नवीन पटनायक बीतें 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। इस बार भी उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी। नवीन पटनायक ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़े थे। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। लेकिन कांताबंजी सीट पर बीजेपी के लक्ष्मण बेग ने उन्हें हरा दिया।

ओडिशा में जीत गई बीजेपी

ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा में कुल सीटें 147 हैं और बहुमत का आंकड़ा 74 है। राज्य में बीजेपी को 78, बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14 और सीपीआईएम को 1 सीटें मिली है। वहीं, 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। बीजेपी ने राज्य की 21 में से 20 लोकसभा सीट भी जीत ली है। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।

Back to top button