Big NewsTehri Garhwal

नौखरी डिग्री कॉलेज बना श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस, चार महीने पहले सीएम ने की थी घोषणा

नौखरी डिग्री कॉलेज के श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बना दिया गया है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चार महीने पहले घोषणा की थी। जिसे की अब पूरा कर लिया गया है।

नौखरी डिग्री कॉलेज बना श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नौखरी डिग्री कॉलेज को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 4 महीने पहले की गई थी। जिसे की अब पूरा कर लिया गया है। अब नौखरी डिग्री कॉलेज श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बन चुका है।

देवप्रयाग के विधायक ने किया सीएम का आभार व्यक्त

घोषणा को पूरी होने के बाद देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने सीएम का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वो नौखरी डिग्री कॉलेज को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का तीसरा कैंपस बनाने के लिए सीएम धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करना चाहते हैं।

गोपेश्वर और ऋषिकेश में खुल चुके हैं दो कैंपस

नौखरी डिग्री कॉलेज श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का तीसरा कैंपस है। इस से पहले दो कैंपस गोपेश्वर और ऋषिकेश में खुले हैं। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि यहां पर कैंपस खुलने से मां चंद्रबदनी क्षेत्र के नजदीक नैखरी डिग्री कॉलेज को एक नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही नौखरी में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस खोले जाने से पीएचडी तक करने का मौका मिलेगा।

Cm dhami

इनपुट – मनीष डंगवाल

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button