TrendinghighlightInternational News

गौतम अडानी को भारी नुकसान पहुंचाने वाली Hindenburg Research हुई बंद, कंपनी के फाउंडर ने खुद दी जानकारी

गौतम अडानी को भारी नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च( Hindenburg Research) बंद हो गई है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन(nate anderson ) ने दी है। साल 2023 में कंपनी ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट पेश की थी।

जिसमें गौतम अडानी के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने रिपोर्ट पर लगाए गए आरोपों का खंडन भी किया था। लेकिन ग्रुप के मार्केट कैप में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते अडानी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

Hindenburg Research की हुई बंद

कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन (Nate Anderson Hindenburg) ने बीते दिन यानी 15 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट बंद होने की जानकारी दी। हालांकि एंडरसन ने इसके बंद होने के कारण का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ये फैसला अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के वापस राष्ट्रपति के रूप में वापसी से पहले हो रहा है।

हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर ने की घोषणा (nate anderson hindenburg)

एंडरसन ने कहा, “पिछले साल के अंत से परिवार, दोस्तों और हमारी टीम के साथ इस बात को शेयर किया था कि मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है।” हिंडनबर्ग रिसर्च ने केवल अडानी को ही नुकसान नहीं पहुंचाया। बल्कि इस लिस्ट में औऱ भी अरबपतियों के नाम शामिल है।

अडानी को पहुंचाया भारी नुकसान

भारत में साल 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च का नाम चर्चा का विषय बना था। जब उसने सबसे बड़े औद्दोगिक ग्रुप अडानी के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ से लेकर कई आरोप लगाए गए थे। ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन भी किया था। लेकिन उसके बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button