Udham Singh Nagarhighlight
बाजपुर से नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर अरेस्ट

बाजपुर से नशे के कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद हुई है। साथ ही आरोपी ने एक तस्कर को अरेस्ट किया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
बाजपुर से नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद
बाजपुर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई हुई है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहा है। सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुए सीओ विभव सैनी, कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर शुभम के साथ बेरिया रोड स्थित गडरी पुल के पास से एक आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा।
मेडिकल स्टोर में नशीले कैप्सूल्स बेचने वाला था आरोपी
पुलिस को पकड़े गए आरोपों के पास से 1688 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम सिराज हुसैन बताया है। आरोपी ने बताया कि वो कैप्सूल्स को सिराज हुसैन निवासी उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। बाजपुर में वह इन्हें मेडिकल स्टरों पर बेचने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।