highlightUdham Singh Nagar
उत्तराखंड: भाई ने सात साल की बहन से किया दुष्कर्म! आरोपी गिरफ्तार

नानकमत्ता: नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई के सात साल की बहन से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल कमलेश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी सात साल की बेटी को उसका तहेरा भाई बहला फुसलाकर घर ले गया।
उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब मासूत रोते हुए घर आई। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है।
