Dehradunhighlight

जॉर्ज एवरेस्ट में नक्षत्र सभा का उद्घाटन, अब मसूरी आने वाले पर्यटक देख सकेंगे ग्रहों का संसार

उत्तराखण्ड में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से आज पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से नक्षत्र सभा का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में उद्घाटन किया गया। बता दें यह आयोजन 2 जून तक चलेगा।

जॉर्ज एवरेस्ट में नक्षत्र सभा का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित नक्षत्र सभा के सफल आयोजन को लेकर कहा कि प्रदेश में बहुआयामी पर्यटन को देखते हुए सरकार अन्य संसाधन भी विकसित कर रही है। सरकार ग्रीन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के अलावा साहसिक पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म, एस्ट्रो टूरिज्म पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर एस्ट्रो विलेज स्थापित कर रही है।

पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर दिया जा रहा ज़ोर

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में जो भी पर्यटक आते हैं वो एक बेहतर अनुभव ले कर जायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में नए-नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन समारोह जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के निदेशक डॉ. दीपांकर बनर्जी, डॉ. टी. वी. वेंकटेश्वरन, विज्ञान प्रसार, और स्टारस्केप्स के संस्थापक श्री रामाशीष रे एवं अन्य महानुभावों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button