Big NewsNainital

नैनीताल: मशहूर फोटाग्राफर पद्मश्री अनूप शाह सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती

breaking uttrakhand newsनैनीताल: नैनीताल निवासी उत्तराखंड के प्रसिद्ध नेचर फोटोग्राफर और पर्वतारोही पद्मश्री अनूप साह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोयडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उनको चोटें तो आई हैं, लेकिन वो खतरे से बाहर हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त उनके साथ उनकी पत्नी दीपा शाह भी मौजूद थीं। दोनों आज सुबह दिल्ली से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनको ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। गनीमत रहीं कि वो इस हादसे में बच गए।

Back to top button