UttarakhandBig NewsNainital News

Nainital news: हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, लोगों में मची-चीख पुकार

Nainital news: नैनीताल में रविवार शाम एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस

हादसा नैनीताल के कालाढ़ूंगी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान बस में 20 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पूरी तरह से नहीं पलटी। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

ओवरटेक करना पड़ा चालक को भारी

बस नैनीताल से रामनगर की ओर आ रही थी। इस दौरान गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

चालक पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप

यात्रियों ने बस चालक पर तेज गति से बस चलाने के भी आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान से पूछताछ की जा रही है। बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें