Tehri Garhwalhighlight

जनता दरबार में छाया रहा नैनबाग का मुद्दा, DM ने लगाई लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार

टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि कई शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में छाया रहा नैनबाग का मुद्दा

सोमवार को जनता दरबार में नैनबाग का मुद्दा छाया रहा। बता दें जनता दरबार में 58 शिकायतें आई थी। जिसमें से अधिकांश का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया। जबकि शेष शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

जनता दरबार में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही सड़क निर्माण, पेयजल समस्या को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश। इसी बीच डीएम ने काम को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button