Dehradunhighlight

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल का हुआ शुभारंभ, जागर सम्राट बसंती बिष्ट अपनी आवाज से बांधेगी समा 

मसूरी का प्रमुख वार्षिक उत्सव, विंटरलाइन कार्निवाल का आज से शुभारंभ हो गया है. देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने लाइब्रेरी चौक, मसूरी में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के पहले दिन जागर सम्राट बसंती बिष्ट अपनी आवाज से समा बांधेगी.

पांच दिन तक आयोजित होगा विंटरलाइन कार्निवाल

26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से देर रात्रि तक विभिन्न लोकेशन पर कार्यक्रम आयोजित होंगे. 30 दिसंबर को कॉर्निवल समाप्त होगा.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button