Trending

Mussoorie में पर्यटकों ने फेंका कूड़ा, बीच सड़क शख्स ने यूं सिखाया सबक, Video Viral

Mussoorie Video Viral: पहाड़ों की रानी मसूरी इस वक्त पर्यटकों से भरी हुई है। हिल स्टेशन का मजा लेने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। लेकिन अपने आप तो आ रहे हैं, लेकिन अपने साथ कूड़ा भी ला रहे हैं। जिसे घूमने के बाद सड़कों, पहाड़ियों और पर्यटन स्थलों पर इधर-उधर फेंका जा रहा है। इससे मसूरी की खूबसूरती पर दाग लग रहा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मसूरी में पर्यटकों ने फेंका कूड़ा Mussoorie Video Viral

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लापरवाह पर्यटक सार्वजनिक जगहों को गंदा कर रहे हैं। हालांकि जब एक समाजसेवी से इसे देखा तो वो चुप नहीं रहे। बल्कि पर्यटकों को उनकी गलती का एहसास कराया।

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 500 रुपये की पेंशन, 90 साल की बुजुर्ग को तपती धूप में कंधे पर लादकर नंगे पैर बैंक पहुंची बहू

बीच सड़क समाजसेवी ने यूं सिखाया सबक

मिली जानकारी के मुताबिक, समाजसेवी अनूप नौटियाल मसूरी जा रहे थे। तभी उनसे आगे जो गाड़ी चल रही थी, उससे प्लास्टिक कचरा सड़क पर फेंका गया। ये देखकर उन्होंने वो कचरा उठाया और जब आगे गाड़ी थोड़ा रुकी तो उनके पास जाकर बात की और उन्हें उनका फेंका हुआ कूड़ा भी लौटाया। उन्होंने पर्यटकों को बड़ी ही शांति से समझाया कि सार्वजनिक जगहों को गंदा ना करें।

पर्यटकों को उनका कचरा किया वापस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनूप नौटियाल अपने साथ प्लास्टिक का कप और चम्मच लेकर आगे खड़ी गाड़ी के पास जाते हैं। बात कर वो उनका कूड़ा उन्हीं को वापस कर देते हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में बैठी एक महिला ने कचरा फेंका था।

जिसने बाद में अपनी गलती मानी और अपना कचरा वापस लिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर वहज छेड़ दी है कि क्या सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई रखना क्या सरकार की जिम्मेदारी है या हर नागरिक को इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें