UttarakhandDehradunhighlight

Mussoorie news: लूट की कोशिश में महिला पर जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

मसूरी में छावनी परिषद के लंढोर स्थित मलिंगार क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गयी है।

महिला से लूट की कोशिश

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने काम से वापस घर लौट रही थी। रास्ते पर घात लगाए व्यक्ति ने महिला को आते देख उस पर हमला कर महिला का बैग छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला का मुंह बंद करने की कोशिश की। जिससे महिला के मुंह में व्यक्ति की उंगली आ गई।

हमले में टूटा महिला का दांत

बैग की खिंचातानी के दौरान महिला का एक दांत टूट गया और महिला के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद दबंग मौके से फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वहीं पुलिस भी घटना के बाद मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button