HighlightDehradun News

नगर निकायों के कार्यकाल का अंतिम दिन, पालिका अध्यक्ष ने किया कई योजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण

नगर निकायों के कार्यकाल का आज यानी एक दिसंबर को आखिरी दी है। आखिरी दिन मसूरी में नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

कई योजनाओं का किया शिलन्यास और लोकार्पण

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शुक्रवार को मेसोनिक लॉज बस स्टैंड पर वेंडर जोन और कार पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके अलावा माल रोड स्थित पुलिस चौकी के सौंदर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण किया।

वहीं मसूरी झील स्थित मल्टी लेवल पार्किंग और सौंदर्यीकरण कार्य, IDH बिल्डिंग के पास MRF सेंटर और बायोमीथेन प्लांट के निर्माण कार्य, सिविल अस्पताल के निकट कार पार्किंग का शिलान्यास, लाइब्रेरी कैंपटी मार्ग पर कार पार्किंग, टैक्सी कार पार्किंग और डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया।

पांच सालों में दी मसूरी को विभिन्न सौगात : अनुज गुप्ता

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उनके पांच साल के कार्यकाल में शहर में विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की गई। आज मसूरी में किए गए कार्यों से आम लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा लगातार उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में अवरोध पैदा करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनके द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी गई। जिसका नतीजा है कि आज उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी भी उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें