Sports

MS Dhoni ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

IPL 2024 का 11 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। ऐसे में स मैच के दौरान दिग्गज बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। विकेटकीपिंग के दौरान उन्होंने ये कारनामा किया। धोनी ने विकेट के पीछे से बड़ी ही सरलता से दिल्ली के पृथ्वी शॉ का कैच पकड़ा। इसी कैच के साथ टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में एम एस धोनी 300 डिसमिसल (कैच + स्टंप) करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने अपने नाम ये बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया।

इस सीजन अच्छी फॉर्म में हैं MS Dhoni

आईपीएल 2024 में धोनी काफी शानदार लय में नज़र आ रहे है। विकेटकीपिंग के मामलें ने धोनी तीन मैचों में चार कैच पहले ही ले चुके हैं। इस सीजन धोनी ने विकेट के पीछे से गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक कैच लपका था। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई थी। धोनी ने शानदार डाइव मारकर विजय शंकर का कैच पकड़ा था। विकेटकीपिंग के साथ बल्लेबाजी में भी वो काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दिल्ली और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में धोनी ने 16 गेंदों में 37 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली।

टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में डिसमिसल:-

  • एमएस धोनी – 300 डिसमिसल(212 कैच)
  • दिनेश कार्तिक – 276 डिसमिसल (207 कैच)
  • कामरान अकमल – 274 डिसमिसल (172 कैच)
  • क्विंटन डी कॉक – 269 डिसमिसल (220 कैच)
  • जोस बटलर – 208 डिसमिसल (167 कैच)

आईपीएल 2024 MS Dhoni का आखिरी सीजन

42 की उम्र में भी धोनी की फिटनेस की हर कोई तारीफ कर रहा है। चेन्नई के पहले दो मैचों में धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। बता दें की इस सीजन धोनी कप्तान नहीं हैं। उनकी जगह कप्तानी का मौका ऋतुराज को मिला है। धोनी काफी अच्छे से नए कप्तान को गाइड कर रहे है। कहा जा रहा है की आईपीएल 2024 MS Dhoni का आखिरी सीजन हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button