Big NewsSports

dc vs csk: क्या IPL से रिटायर हो रहे हैं MS Dhoni? पहली बार स्टेडियम पहुंचे माता-पिता ने बढ़ाई अटकलें

पांच साल पहले जब 15 अगस्त की शाम 7:29 बजे एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लिया था। तब लाखों भारतीय फैंस की आंखें भर आई थीं। अब वैसी ही बेचैनी फिर एक बार तारीख बदलकर लौट आई है। वजह? एक साइलेंट अलार्म, जो धोनी फैंस के दिलों में बज रहा है।

क्या 5 अप्रैल 2025 को धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे? ये अनुमान इसलिए लगाए जा रहे है क्योंकि आज dc vs csk मैच को देखने के लिए MS Dhoni के माता-पिता आए है। बता दें कि धोनी के 20 साल के क्रिकेटिंग करियर में वो पहली बार स्टेडियम में माही का मैच देखने आए है।

क्या अब बारी है IPL को अलविदा कहने की?

धोनी जो पिछले पांच सालों से सिर्फ IPL खेल रहे हैं। हर सीजन के साथ अपने रिटायरमेंट को लेकर अटकलों के घेरे में रहे हैं। खासकर जब 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और खिताब जिताया। तब तो ऐसा लगा था कि अब वो आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। लेकिन थाला ने सबको चौंकाते हुए एक और सीजन खेलने का फैसला किया। लेकिन IPL 2025 के चौथे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। पहली बार धोनी के माता-पिता स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1908477174094397906

dc vs csk चेपॉक में पहुंचा फैमिली सपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का मैच शुरू होने से पहले जब जियो-हॉटस्टार के शो में एंकर ने खुलासा किया कि धोनी के माता-पिता इस मैच को लाइव देखने आए हैं। तो ये खबर तुरंत सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। फिर जब कैमरा ने उन्हें स्टैंड में बैठा दिखाया। तो फैंस का दिल जैसे बैठ ही गया। सोशल मीडिया पर ये अटकले लगाई जा रही है कि क्या ये थाला का आखिरी मैच है?

20 साल में पहली बार ऐसा मौका आया

धोनी ने साल 2004 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 2007 में वो भारतीय क्रिकेट के कप्तान बने और पहले ही टूर्नामेंट में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर सबको हैरान कर दिया। लेकिन इतने बड़े करियर के दौरान उनके माता-पिता कभी किसी स्टेडियम में उन्हें लाइव खेलते देखने नहीं पहुंचे।

चेन्नई से MS Dhoni का रिश्ता

2008 से CSK और धोनी का रिश्ता ऐसा बना जो सिर्फ कप्तान और टीम का नहीं रहा। बल्कि एक शहर और उसके हीरो का बन गया। लेकिन उनके माता-पिता का यूं अचानक स्टेडियम आना पहली बार इतने सालों में, ये महज इत्तेफाक नहीं लगता।

तो क्या अब थाला कहेंगे थैंक यू और अलविदा?

फैंस के मन में यही सवाल है। कोई कन्फर्मेशन नहीं है पर माहौल कुछ कह रहा है। अगर ये वाकई उनका आखिरी IPL मैच या सीजन हुआ। तो यकीन मानिए 5 अप्रैल 2025 भी उसी लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिसमें 15 अगस्त 2020 है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button