UttarakhandDehradun

Dehradun: देहरादून पहुंचे MS Dhoni, ऋषभ पंत की बहन की शादी में होंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी( MS Dhoni) एक बार फिर देहरादून(Dehradun) आए हुए है। वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अन्य कुछ लोगों के साथ आज देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो मसूरी के लिए रवाना हुए। बता दें कि धोनी क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने उत्तराखंड आए हुए है।

ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे MS Dhoni

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखकर उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। खबरों की माने तो करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादूर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान धोनी को देखकर फैंस उत्सुक हो गए। हालांकि कैप्टन कूल ने किसी से बात नहीं की और निकल गए।

ये भी पढ़े: Rishabh pant की बहन की शादी में MS Dhoni और सुरेश रैना का दमादम मस्त कलंदर में धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

मसूरी के लिए हुए रवाना

धोनी एयरपोर्ट से एक ब्लैक कार में सवार होकर मसूरी के लिए रवाना हो गए। जहां शादी समारोह होना है। सूत्रों के मुताबिक शादी में कुछ और क्रिकेटरों के पहुंचने की संभावना है। जो जल्द ही देहरादून एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं और वहां से मसूरी जाएंगे।

ये भी पढ़े:-Dehradun: बहन की हल्दी में झूमे क्रिकेटर Rishabh Pant, शादी में धोनी समेत ये दिग्गज क्रिकेटर शामिल, देखे तस्वीरें

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button