Sportshighlight

MS Dhoni को मिला बड़ा सम्मान, ICC Hall of Fame में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते सितारों में से एक महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) अब ICC Hall of Fame का हिस्सा बन चुके हैं। सोमवार यानी 9 जून 2025 को उन्हें इस खास सम्मान से नवाज़ा गया। जिससे वो हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए।

ICC Hall of Fame में शामिल हुए MS Dhoni

धोनी इस वक्त 43 साल के हैं। उन्होंने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में वो मुकाम हासिल किया है जिसकी बस कल्पना की जा सकती है। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और कुल मिलाकर 17,000 से ज़्यादा रन बनाए।

सबसे बड़ी बात ICC की तीनों लिमिटेड ओवर्स की ट्रॉफी जीतने वाले वो दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। हर बार टीम इंडिया की कमान माही के हाथ में थी। उनकी कप्तानी में ही भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बना और टेस्ट मेस भी कई बार अपने नाम की।

इस पल को हमेशा संजोकर रखूंगा-धोनी

हॉल ऑफ फेम में नाम शामिल होने के बाद धोनी ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना एक सम्मान की बात है, जो पीढ़ियों और दुनिया भर के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है. ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम याद किया जाना एक अद्भुत अनुभव है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा.”

धोनी का इंटरनेशनल सफर

धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वनडे में 297 पारियों में 10,773 रन, टेस्ट में 90 मैचों में 4,876 रन, और टी20 में 1,617 रन। ये आंकड़े सिर्फ स्कोर नहीं, धोनी की कहानी बयां करते हैं।

2014 में टेस्ट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लेकिन आईपीएल में उनका जलवा अब भी जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button