Sportshighlight

Christmas पर सांता क्लॉज बने MS Dhoni, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल, देखें

देशभर में बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार मनाया गया। लोगों ने अलग-अलग तरीके से क्रिसमस का पर्व मनाया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी फैमिली के साथ इस त्यौहार को सेलीब्रेट किया। इस दौरान वो सांता क्लॉज बने नजर आए। सोशल मीडिया पर सांता क्लॉज बने धोनी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। धोनी को पहली बार इस रूप में देखकर फैंस काफी हैरान है। साथ ही इसपर अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Christmas

Christmas पर सांता क्लॉज बने MS Dhoni

धोनी को पहली बार ऐसे रूप में देखकर फैंस काफी खुश है। सांता क्लॉज बने धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने पोस्ट की।

Christmas

इन फोटोज में धोनी के साथ उनकी पत्नी और बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं। फोटोज शेयर कर साक्षी ने कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ ‘क्रिसमस’ लिखा।

Christmas

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

इन तस्वीरों में धोनी सांता क्लॉज बने धोनी अपनी बेटी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है। धोनी के इस अवतार के लोग दीवाने हो रहे हैं।

Christmas

बता दें कि 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने संन्यास ले लिया था। हालांकि उसके बाद भी वो किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। आज भी वो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर राज करते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button