highlightUttarakhand

Holi 2024 : होली के रंगों में रंगा पहाड़, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पहाड़ों पर होली की शुरूआत रंग एकादशी से हो जाती है। रंग एकादशी पर कुमाऊं पर चीर बंधन की परम्परा के साथ होली की शुरूआत हो जाती है। कुमाऊं की खड़ी और बैठकी होली देशभर में मशहूर है। आज पांरपरिक चीर बंधन के साथ ही कुमाऊं में होली की शुरूआत हो गई है।

चीर बंधन की परम्परा के साथ होली का आगाज

कुमाऊं में होली की शुरूआत रंग एकादशी के दिन चीर बंधन से होती है। कुमाऊं में होली में चीर या निशान बंधन का खासा महत्व है।

Holi 2024

होलिकाष्टमी के दिन गांवों के मंदिरों में या सार्वजनिक स्थानों पर एकादशी का मुहूर्त देखकर चीर बंधन किया जाता है और एक-दूसरे को रंग लगाया जाता है और इसी के साथ पूरा पहाड़ रंगों से सराबोर हो जाता है। जल कैसे भरूं जमुना गहरी जैसे गीत पहाड़ की फिजा में गूंजने लगते हैं।

Holi 2024

बेहद खास होती है कुमाऊं की होली

कुमाऊं की होली ना केवल उत्तराखंड में बल्कि देश-दुनिया में भी खासी मशहूर है। जहां एक ओर कुमाऊं में खड़ी होली होती है तो वहीं बैठकी होली का भी आयोजन किया जा ता है।

Holi 2024

देशभर में प्रसिद्ध है कुमाऊं की खड़ी होली

चीर बांधने के साथ ही कुमाऊं में खड़ी होली की शुरूआत हो गई है। माना जाता है कि चीर बंधन की परम्परा बृज की होली से पहाड़ों में आई है। कुमाऊं में होल्यारों ने घर-घर जाकर खड़ी होली गायन शुरू कर दिया है। होल्यार होली के गीत गाने वाले पुरूषों को कहा जाता है।

Holi 2024
Holi 2024

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button