Trending

Mother’s Day 2024 Date: इस साल कब मनाया जाएगा मदर्स डे? कहां से हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत? जानें

Mother’s Day 2024: बिना शर्त अगर कोई प्यार करता है तो वो हैं मां। कहते है मां बच्चों की सबसे पहली और अच्छी दोस्त होती है। अपनी खुशियों की परवाह किए बिना वो परिवार की ख़ुशी के लिए जीती है। वैसे तो हर दिन मां को समर्पित होना चाहिए। लेकिन दुनियाभर में मां को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन बनाया गया है। जिसे मदर्स डे कहा जाता है।

हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार भी देश में मई में ही मां को समर्पित ये दिन मनाया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है की इस साल मदर्स डे (Mother’s Day kab hai) कब मनाया जाएगा। साथ ही मई के दूसरे रविवार को ही ये दिन क्यों मनाया जाता है।आइए जानते है।

Mother’s Day 2024 Date कब है मदर्स डे?

हर साल की तरह इस साल भी मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। इस साल ये मदर्स डे का ये दिन रविवार 12 मई को पड़ रहा है। इस दिन बच्चे अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते है। साथ ही उनको सुरपिरसे देकर गिफ्ट्स भी देते है। ऐसे में आप भी मदर्स डे के इस खास दिन पर अपनी मां को उपहार दे सकते है। उपहार में (mother’s day gift) आप फूलों का गुलदस्ता, ग्रीटिंग्स, चॉकलेट्स, कपड़ें या अन्य कोई चीज़ गिफ्ट के तौर पर दे सकते है।

कैसे हुई mother’s day को मनाने की शुरुआत

मदर्स डे का ये दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। लेकिन शायद ही कोई इस दिन के पीछे की कहानी को जानता होगा। इस दिन को सबसे पहले अमेरिका में मनाया गया था। अमेरिकन महिला एना जॉर्विस अपनी मां से बेइंतहा प्यार करती थी। मां की देख-रेख की वजह से एना ने शादी नहीं की। मां की मृत्यु के बाद एना को उनकी खूब याद आती थी।

एना के मन में ख्याल आता था की अपने बच्चों के लिए मां अपनी पूरी जिंदगी बिता देती है। लेकिन मां के इस त्‍याग और समर्पण की कोई सराहना भी नहीं करता। ऐसे में एक दिन ऐसा होना चाहिए जिस दिन बच्चे अपनी मां को धन्यवाद कर सके। ऐसे में मां की मृत्यु वाले दिन ऐना ने मदर्स डे मनाना शुरू किया।

मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है मदर्स डे?

मां के निधन के बाद ऐना ने दूसरों की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान ऐना ने घायल अमेरिकी सैनिकों की सेवा की। उनके इस स्वार्थहीन भावन को देखकर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने मदर्स डे मानाने के लिए हामी भरी। जिसके बाद संसद में इसको लेकर कानून पास किया गया। जिसके बाद औपचारिक रूप से पहली बार मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मना। जिसके बाद से हर साल मई के महीने में अमेरिका के साथ साथ कई अन्‍य देशों में भी मदर्स डे मनाया जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button