Haridwar NewsBig News

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

रुड़की के सिविल अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है महिला को डिलीवरी के बाद एम्स रेफर किया था। जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत

जानकारी के मुताबिक महिला रुड़की के अंबर तालाब की रहने वाली है। बताया जा रहा है महिला की सिविल अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। परिजनों ने आरोप लगाए कि एक बार भी चिकित्सक महिला को देखने के लिए वार्ड में नहीं आए।

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

परिजनों ने बताया की कुछ घंटे बाद चिकित्सकों ने महिला की हालत खराब होने की बात कहते हुए उसे एम्स के लिए रेफर करने को कहा। परिजन आनन फानन में महिला को एम्स के बजाए पास के ही रुड़की में स्थित विनय विशाल अस्पताल लेकर जाने लगे। जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें