Nainital NewsHighlight

मां-बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, शवों के पास मिला जहरीला पदार्थ, एक दिन पहले बहु से हुई थी कहासुनी

रामनगर में मां-बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शवों के पास जहरीला पदार्थ मिला है। जिससे दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां-बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

मृतकों की पहचान नंदा देवी (65) पत्नी स्व. जगत सिंह और सुरेंद्र सिंह (42) निवासी नया झिरना प्लाॅट नंबर 12 के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मां-बेटे मंगलवार सुबह से ही लापता थे। शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली एक युवती जंगल में आम तोड़ने के लिए गई थी। जंगल में युवती ने दोनों का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों को दी।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था मृतक

सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। बता दें मृतका का छोटा बेटा देवेंद्र पीएसी में जवान है। जो रुद्रपुर में तैनात है। बताया जा रहा है देवेंद्र पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है देवेंद्र का भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अविवाहित था।

बहु से हुई थी कहासुनी

मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएसी जवान देवेंद्र की पत्नी अपनी सास और जेठ के साथ ही रहती थी। जांच में सामने आया की देवेंद्र की पत्नी की किसी बात को लेकर अपनी सास से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते नंदा देवी ने सोमवार से खाना नहीं खाया था। बता दें जिस पेड़ से नीचे से शव मिले हैं वहां जहर की गोलियां भी मिली है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते मां बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें