Trending

निकाह की महफिल में बंदर की एंट्री! दूल्हे के पास पहुंचकर की ये मजेदार हरकत, Video

Viral Video: निकाह की महफिल सजी हुई है। दूल्हा सजा-धजा बैठा है। आसपास रिश्तेदार और बुजुर्ग भी शादी में शामिल होने के लिए बैठे है। इसी बीच एक अनचाहे मेहमान की एंट्री होती है। जो पूरी महफिल को हंसी में बदल देता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आपको ऐसा ही कुछ दिखेगा। वीडियो में निकाह की रस्म के बीच अचानक एक बंदर आ जाता है। वहां पर बंदर कुछ ऐसा करता है कि लोग उसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Viral Video: भौजी के साथ लड़के का ये कैसा डांस, वीडियो देख आप भी शर्मा जाएंगे

Viral Video: निकाह की महफिल में बंदर की एंट्री!

दरअसल वीडियो में दूल्हा निकाह के लिए बैठा है। आसपास लोग भी है। तभी अचानक वहां एक बंदर आ जाता है। वो भी आराम से लोगों के साथ महफिल में बैठ जाता है। बंदर को देखकर लग रहा था कि मानों वो भी निकाल में शामिल होने आया हो। लोग भी उसे देखकर हैरान हो गए। लेकिन लोगों ने उसे भगाया नहीं।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

दूल्हे के पास पहुंचकर पकड़ा हाथ

मजे तो तब आते है जब वो थोड़ी देर बाद दूल्हे पास पहुंच जाता है और उसका हाथ पकड़ लेता है। वो वहां ऐसा बर्ताव करता है कि आसपास के लोग ये देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसा लग रहा है मानो बंदर दूल्हे से कह रहा हो कि “भाई पार्टी तो बनती है।” बंदर की इस हरकत के बाद वहां पर माहौल मजेदार बन जाता है। बंदर भी वहां बैठा रहता है और निकाह को एंजॉय करता नजर आता है।

ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस वायरल वीडियो को rajaqureshi7700 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा, “सबसे क्यूट मेहमान।” तो वहीं दूसरे ने कहा, र“ये तो असली बाराती निकला।” अन्य ने लिखा, “बंदर भी दूल्हे से दावत मांगने पहुंच गया।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें