UttarakhandHaridwarhighlight

विधायक ने लगाए अपने ही पार्टी के मेयर पर पांच करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

रुड़की नगर निगम के मेयर अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। इस बार उन्हीं की पार्टी के नगर विधायक ने उन पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी मुसीबत बढ़ा दी है। रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने अपनी ही पार्टी के नगर निगम मेयर गौरव गोयल पर पांच करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।

नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण पर सवाल

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने आरोपो में कहा कि मेयर गौरव गोयल शहर का विकास नहीं चाहते हैं। बत्रा ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम ने शहर में मौजूद नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण के लिए दो बार घोषणा की। स्टेडियम के सौंदर्यकरण के लिए पांच करोड़ रुपये भी नगर निगम को दिए गए। बावजूद इसके आज तक नेहरु स्टेडियम की काया नहीं पलटी है।

मुख्य नगर अधिकारी पर भी लगाए आरोप

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा यही नहींं रुके उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होंने मुख्य नगर अधिकारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगया है। विधायक ने कहा स्टेडियम की दीवारे अब गिरना शुरू हो गई है। ऐसे मे स्टेडियम में खेल की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। उन्होंने कहा अगर ऐसा होता है तो आखिर कौन इसकी जिम्मेदारी लेगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button