मिशन हौसला : कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आई बड़कोट पुलिस, 2 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, नंबर किए जारी


उत्तरकाशी : डीजीपी अशोक कुमार का मिशन हौसला अभियान मरीजों, बुजुर्गों, असहाय लोगों, गरीबों और कोरोना पीड़ितों के लिए कारगार साबित हो रहा है। डीजीपी और उत्तराखंड पुलिस की यह पहल रंग लाती दिख रही है। उत्तराखंड भर में कई थाना चौकी कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की शुरुआत कर लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं इसी कड़ी में अब उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस का नाम भी जुड़ गया है।
दलअसल डीजीपी की पहल और जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस कोरोना काल में गरीब, असहाय, बीमार और सीनियर सिटीजन के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई है। अपनी जान की परवाह ना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस “मिशन हौसला” अभियान को लगातार और अधिक विस्तारित किया है। इस कड़ी में पुलिस द्वारा जिला पंचायत उत्तरकाशी के सहयोग से कोविड़ कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद की मदद के लिए कल थाना पुरोला के बाद बड़कोट, नोगांव व तहसील चिन्यालीसौड़ मे दिचली व गमरी पट्टी क्षेत्र पर एंबुलेंस सेवा को शुरु किया गया है, बड़कोट में नौगांव और बड़कोट के लिए उपलब्ध एंबुलेंस को आज 10 मई को एसडीएम बड़कोट और बड़कोट थानाध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी देकर रवाना किया गया।
व। इन वाहनों का उपयोग पुलिस से सहायता मांगने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए किया जाएगा। ये एंबुलेंस नौगांव, बड़कोट और थाना धरासू के दिचली व गमरी पट्टी क्षेत्र में उपलब्ध रहेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए 112 थाना बड़कोट- 9411112865/9411114854 और थाना धरासू 9411112864 पर संपर्क कर सकते हैंं।
कोविड़ कर्फ्यू के दौरान पुलिस की मदद के लिए एसएचओ धरासू की देखरेख में जनता की सहायता के लिए पब्लिक वॉलेन्टियर ग्रुप भी बनाया गया जो किसी भी जरुरतमंद की मदद मे पुलिस के साथ हाथ बढ़ायेगें। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की इन कार्यो की काफी सराहना की जा रही है।