UttarakhandUdham Singh Nagar News

कंप्यूटर की परीक्षा देने गई युवती लापता, परिजनों ने कराई गुमशुदगी दर्ज

काशीपुर में कंप्यूटर की परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने पहले युवती की तलाश की। युवती कहीं नहीं मिली तो हताश होकर युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कंप्यूटर की परीक्षा देने गई युवती लापता

मामला उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर का है। ग्राम हरिनगर ढकिया नंबर एक निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री तीन जून की सुबह करीब 10 बजे घर से आवास विकास काशीपुर में कंप्यूटर की परीक्षा देने की बात कहकर निकली थी।

युवती की तलाश जारी

लेकिन अभी तक उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है। उन्होने बेटी को तलाशने की हरसंभव कोशिश कर ली है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें