Nationalhighlight

Manika Vishwakarma बनीं Miss Universe India 2025, अब दुनिया में बिखेरेंगी जलवा

Miss Universe India 2025: भारत को अपनी नई व्यूटी क्वीन मिल गई है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने जीत लिया है। दरअसल राजस्थान के जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।

जिसमें अपने आत्मविश्वास के जरिए वो इस खिताब को जीतने में कामयाब हो गई। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद अब मनिका थाईलैंड में होने जा रहे 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी।

 Miss Universe India 2025 manika vishwakarma

Manika Vishwakarma बनीं Miss Universe India 2025

मनिका ने इस जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत की। इस खिताब को जीतने से पहले उन्होंने मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब जीता। जिसके बाद मॉडलिंग में एंट्री की। धीरे-धीरे उन्होंने अपने पर मेहनत कर खुद को तैयार किया। अब इस जीत के बाद वो दुनिय के मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अब दुनिया में बिखेरेंगी जलवा

इसी साल के आखिर में मिस यूनिवर्स 2025 थाईलैंड में होने जा रहा है। जिसमें करीब 130 देश हिस्सा लेंगे। भारत की तरफ से अब मनिका विश्वकर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका लक्ष्य ताज जीतना होगा।

खिताब जीतकर अपनी खुशी की जाहिर

खिताब जीतने के बाद मनिका ने कहा, “यह एहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है. यह सफर अद्भुत रहा है. मैं अपने टीचर्स, मार्गदर्शकों, माता-पिता, दोस्तों और पूरे परिवार का शुक्रिया अदा करती हूं। अब मेरा मकसद भारत का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करना और मिस यूनिवर्स का ताज अपने देश लाना है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button