UttarakhandHaridwar NewsHighlight

कॉलेज से लौट रहे छात्र पर किया बदमाशों ने हमला, मुकदमा दर्ज

कॉलेज से लौट रहे छात्र पर पांच नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। हमले में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है।

कॉलेज से लौट रहे छात्र पर हमला

मामला मंगलौर कोतवाली का है। जानकारी के अनुसार अमन पाल निवासी मन्ना खेड़ी ने मंगलौर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित के पिता अमन पाल ने बताया कि उनका बेटा सौरभ मखदुमपुर स्थित एक कॉलेज में पढता है। एक सितंबर को सौरभ छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के पास ही उसे पांच नकाबपोश युवकों ने रोक लिया।

नकाबपोश युवकों ने छात्र को रोक कर गाली गलौज कर दी। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो नकाबपोश युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपित वहां से भागने लगे। हड़बड़ी में एक युवक के चेहरे से नकाब हट गया।

पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक की पहचान अंकुश निवासी नगला सलारू के रुप में हुई। हमले में छात्र घायल हो गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर अंकुश समेत पांच युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें