Dehradun NewsBig News
एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात महिला SI के साथ बदसलूकी, यात्री के खिलाफ केस दर्ज

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरकश में तैनात महिला एसआई के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला यात्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षा में तैनात महिला SI के साथ बदसलूकी
जानकारी के मुताबिक मेघा शर्मा निवासी मुंबई को विस्तारा की फ्लाइट से शाम तीन बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट से मुंबई जाना था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ SI सुनीता के बीच विवाद हो गया। फ्लाइट 2:47 बजे मुंबई से देहरादून पहुंची थी। फ्लाइट को तीन बजकर 10 मिनट पर रवाना होना था। जिसमें महिला यात्री को भी जाना था।
महिला पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज
एयरपोर्ट पर एसआई और महिला यात्री के बीच हुए विवाद के चलते फ्लाइट चालीस मिनट की देरी के बाद उडी। मामला इतना बढ़ गया की कोतवाली तक जा पहुंचा। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने महिला यात्री के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।