Entertainment

Mirzapur 3 Release Date: मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, लोगों को खल रही मुन्ना भैया की कमी

ओटीटी प्लेटफार्म की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर के सीजन 3 की रिलीज़ डेट(Mirzapur 3 Release Date) अनाउंस कर दी गई है। पंकज त्रिपाठी और अली फजल की इस सीरीज की रिलीज़ के लिए फैंस काफी लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में उनका ये इंतज़ार अब खत्म हो गया है।

mirzapur_3_release_date

रिलीज डेट का हुआ ऐलान (Mirzapur 3 Release Date)

मिर्जापुर सीजन 3 को पांच जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। ओटीटी प्लॅटफॉम प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, ” कर दिए हैं प्रबंधन मिर्जापुर 3 का. डेट नोट कर लीजिए। अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई।” बता दें की इस पोस्टर में इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल आदि स्टार्स दिखाई दे रहे हैं।

लोगों को खल रही मुन्ना भैया की कमी

बता दें की मिर्जापुर सीरीज के पहले दो सीजन का हिस्सा रह चुके दिव्येंदु शर्मा उर्फ़ मुन्ना भैया इस सीजन नज़र नहीं आएंगे। ऐसे में फैंस को इस सीजन उनकी कमी खल रही ही है। बता दें की दूसरे सीजन में गुड्डू भैया और गोलू मुन्ना भैया को मार देते है। ऐसे में इस सीजन कुर्सी को लेकर जंग जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button