Big NewsDehradun

10 रूपए का लालच देकर मासूम को खेत में ले गए, फिर नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

दो नाबालिगों ने एक 10 साल की बच्ची को 10 रूपए का लालच देकर घर से बाहर बुलाया और खेत में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्र में दो नाबालिगों ने 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला तहरीर देकर बताया है कि गुरूवार को वो किसी काम से अपने घर से बाहर गई थी। इस दौरान उसकी मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल की बेटी अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के ही दो नाबालिगों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

10 रूपए का लालच देकर मासूम को ले गए खेत में

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनों नाबालिगों ने मासूम को 10 रूपए का लालच दिया और अपने साथ खेत में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पास से एक लड़की गुजर रही थी उसने ये देखा और शोर मचाया। लड़की के शोर मचाने से दोनों मौके से भाग गए।

नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इस मामले की जांच महिला दारोगा कालसी हेमा को सौंप दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button