National

सीएम केजरीवाल को झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें मीडिया से बातचीत करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के रूख पर सवाल उठाए। उनके पास समाज कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। इसी के साथ उन्होनें बताया कि वो किसी भी पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

मैं अपना दुख साझा करने आया हूं

मीडिया से बातचीत करते हुए राजकुमार आनंद ने कहा, मैं राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में मंत्री हूं, मेरे पास 7 पोर्टफोलियो है लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं इसलिए मैं आज आपको अपना दुख साझा करने आया हूं। मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि राजनीति बदलेगी लेकिन आज मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए। आम आदमी पार्टी का जन्म भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था लेकिन आज ही पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।

Back to top button