Big NewsUttarakhand

आय से अधिक संपत्ति व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप पर बोले मंत्री जोशी, कहा- मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही इस बारे में जवाब दे चुका हूं इसलिए अब मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

इस मामले में नहीं करना चाहता कोई कमेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गए हैं। इसके साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लग रहे हैं। इस मामले पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो पहले ही इस बारे में जवाब दे चुके हैं इसलिए वो अब कुछ नहीं कहना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कोई राजनीति में आता है तो आरोप तो लगते ही हैं। इसके लिए उसे मानसिक तौर पर तैयार भी रहना चाहिए।

लगे हैं मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। उनकी आय के लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने आरटीआई और एडीआर रिपोर्ट के माध्यम से खुलासा किया है कि पिछले 15 साल में गणेश जोशी करोड़ पति हो गए। उनके देहरादून और हरिद्वार में दस से अधिक प्लाट और फैक्ट्री हैं।

विजिलेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय से की है शिकायत

एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक गणेश जोशी ने विधायक और मंत्री रहते हुए सिर्फ 36 लाख का वेतन लिया। लेकिन उन्होंने 2022 के चुनाव में जो हलफनामा दिया उसमें अपनी आय नौ करोड़ बताई है। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि मंत्री जोशी ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। बता दें कि एडवोकेट विकेश नेगी ने इस बारे में विजिलेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी शिकायत की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button