UttarakhandBig News

हर ब्लॉक में बनेगा मिनी स्टेडियम, धामी सरकार ने बजट में किया बड़ा प्रावधान

राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद उत्तराखंड सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लॉक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा।

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम

सीएम धामी ने आज बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने न सिर्फ 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी, बल्कि 103 पदक जीतकर इस स्तर के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था।

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधारभूत खेल ढांचा विकसित किया गया। लेगेसी पॉलिसी बनाकर सरकार ने इस खेल ढांचे का इस्तेमाल एकेडमी के तौर पर करने का निर्णय लिया है। ताकि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस संबंध में शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget Session: सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार, 11 विधेयक सदन में पेश

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रावधान कर दिए जाने को भी अहम माना जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के लिए 1.18 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है जिसके निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें