Big NewsUttarakhand
Uttarakhand Budget Session: सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार, 11 विधेयक सदन में पेश

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा। विपक्ष की ओर से लगातार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है।
सदन में पेश किए विधेयक
सत्र के दूसरे दिन 11 विधेयक सदन के पटल पर पेश किये गए। हालांकि ये विधेयक अभी पारित नहीं हुए हैं। इन पर आगे चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल 4 बजे तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित किया गया है
11 विधेयक सदन में पेश
- उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक
- उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक
- समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक
- उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक