Sports

MI vs DC Playing 11: आज से महिला प्रीमियर लीग का आगाज, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स से सामना

MI vs DC Playing 11: आज से महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में WPL का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर उप रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

आज के इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करेंगे ये देखने लायक होगा। पिछले साल से ही WPL की शुरुआत हुई है। WPL 2023 के मैचेस मुंबई में खेले गए थे। ऐसे में इस बार के WPL 2024 का आयोजन बेंगलुरु और दिल्ली में होगा।

MI vs DC

मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स से सामना (MI vs DC)

WPL 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स(MI vs DC) के बीच भिड़ंत होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुकी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के ऊपर टीम की जिम्मेदारी रहेगी। पिछले साल वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैट्समैन रही थी। तो वहीं मुंबई की हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 16 विकेट चटकाए थे।

युवा खिलाड़ी पर होगी सभी की निगाहें

टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाडियों से लेकर विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है। ऐसे में देखना ये होगा की इन खिलाडियों के बीच युवा खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेल रही युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल पर भी सब की निगाहें रहेगी।

पिछले महीनों में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की 19 वर्षीय खिलाड़ी तितास साधु और मिन्नू मणिपर पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। इसके अलावा बंगलूरू की कप्तान स्मृति मंधाना और मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर आदि अनुभवी खिलाडियों पर भी दर्शकों की नज़र रहेगी।

WPL 2024 के उद्घाटन समारोह में सेलेब्स करेंगे परफॉर्म

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में फ़िल्मी सितारें अपनी चमक बिखरेंगे। शाहरुख़ खान सहित शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ आदि सेलेब्स परफॉर्म करते नज़र आएंगे।

टीम की संभावित प्लेइंग-11 (MI vs DC Playing 11)

MI: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर ब्रंट, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, शबनिम इस्माइल, पूजा वस्त्राकर, , जिन्तिमनी कलिता, साइका इशाक, अमनदीप कौर,

DC: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, , राधा यादव, तितास साधु, पूनम यादव ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button