Sportshighlight

MI vs CSK Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का होगा दबदबा, जानिए पिच का हाल

 MI vs CSK Pitch Report: IPL 2024 के 29वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। आज का ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर होने जा रहा है। ऐसे में मुंबई की टीम लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर इस लय को बरकरार रखना चाहेगी। तो वहीं, CSK ने अपने आखिरी मैच में KKR को 7 विकेट से हराया था।

कैसी है वानखेड़े की पिच (MI vs CSK Pitch Report)

चेन्नई और मुंबई (MI vs CSK) की टीमों के बीच ये मैच MI के होम ग्राउड़ वानखेड़े में खेला जाएगा। इस ग्राउंड में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। इस मैदान में चौके-छक्कों की जमकर बारिश होती है। बल्ले पर गेंद काफी अच्छे से आती है। आखिरी मुकाबले में इसी ग्राउंड पर MI ने RCB का 197 रनों का लक्ष्य केवल 15.3 ओवर में आसानी से बना डाला था।

वानखेड़े की पिच के आंकड़े

IPL के इतिहास में अब तक इस मैदान में 112 मैच खेले गए है। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम को 51 बार जीत मिली है। वानखेड़े में मुंबई और चेन्नई की टीम कुल 11 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें से 7 मैचों में MI ने बाजी मारी है। तो वहीं 4 मेचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। इस मैदान में मुंबई इंडियंस का दबदबा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button