National

कौन बनाता है Melody टॉफी?, जानें पार्ले की कैसे हुई शुरुआत?, जल्द आएगा Parle Products IPO

Melody Chocolate Company: हाल ही में अपने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफियों का पैकेट दिया। दोनों नेताओं की ये वीडियो आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ये मशहूर टॉफी भी चर्चाओं में आ गई। लेकिन क्या आप जानते है कि मेलोडी टॉफी आखिर कौन सी कंपनी बनाती है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई?, अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते है।

कौन बनाता है Melody टॉफी? Melody Chocolate Company

दरअसल मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। मेलोडी टॉफी पारले प्रोडक्ट्स बनाती है। जो Parle-G बिस्किट भी बनाती है। parle industries ltd की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी। ये भारत के सबसे बड़े फूड ब्रांड्स में से एक है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, दोनों के बीच Melody moment की Video Viral

Parle Products की किसके पास है कमान?

Parle Products चौहान परिवार की है। मोहनलाल दयाल चौहान ने इसे 1929 में शुरू किया था। अभी वर्तमान में कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय चौहान है। इसके साथ ही शरद चौहान और राज चौहान भी कंपनी में अहम भूमिका में हैं।

Parle Products IPO जल्द

बात करें Parle Products के आईपीओ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपना IPO लाने वाली है। इसी को लेकर कई बैंकों से बातचीत चल रही है।

कैसे शुरू हुई Parle की कहानी?

मोहनलाल दयाल चौहान ने पार्ले की शुरूआत की। वो मूल रूप से गुजरात के वलसाड जिले के रहने वाले थे। मुंबई में वो रेशम का बिजनेस करते थे। स्वदेशी आंदोलन से प्रेरित होकर 1920 के दशक में उन्होंने खुद की कंपनी खोलने का फैसला किया जो ब्रिटिश खाद्य उत्पादों को टक्कर दे सके।

जिसके लिए उन्होंने जर्मनी जाकर आधुनिक कन्फेक्शनरी तकनीक सीखी। वो 60 हजार की मशीनरी लेकर भारत वापस आए। जिसके बाद 1928-29 में मुंबई के विले पारले इलाके में इस फैक्ट्री को खोला। इलाके के नाम पर ही कंपनी का नाम पार्ले रखा गया।

आज हजार करोड़ की है कंपनी

आज Parle भारत के बड़े FMCG ब्रांड में से एक है। कंपनी के मशहूर ब्रांड्स में Parle-G, Monaco, CrackJack, Marie, Gluco और 20-20 शामिल हैं। इसके साथ ही Melody Toffee को भी काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौहान परिवार की टोटल संपति लगभग 45,579 करोड़ रुपये है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें