PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी, दोनों के बीच Melody moment की Video Viral

इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पीएम मोदी मेलोनी को मेलोडी टॉफी देते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर इसको “Melody moment” नाम दिया जा रहा है। जो लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को खुद दोनों नेताओं ने कोलैब (Collab) कर शेयर किया है।
PM Modi ने मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’ टॉफी
“Melody moment” के नाम से सोशल मीडिया पर दोनों पीएम के बीच हल्का-फुल्का और दिलचस्प पल ट्रेंड कर रहा है। दरअसल मेलोनी और पीएम मोदी ने इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर कोलैब कर साझा की है। इस वीडियो में पीएम मेलोनी को मेलोडी टॉफी देते नजर आए। वीडियो में मेलोनी भी मुस्कुराती है। जिससे ये पल काफी खास बन गया।
ये भी पढ़ें:- इटली में PM Modi ने किया जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर, फिर कार में गए घूमने, PHOTOS
दोनों के बीच Melody moment की Video Viral
मेलोनी ने वीडियो शेयर कर लिखा, “Thank you for the gift,।” जिसके बाद कुछ ही पल में ये वीडियो वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर इसके बाद मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स इसको लेकर कई फनी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “Diplomacy level Melody।” दूसरे ने लिखा, “India-Italy relations powered by Melody।” अन्य ने लिखा, “This is the most wholesome geopolitical alliance।”
पहले भी वायरल हुई दोनों की केमिस्ट्री
बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों मोदी और मेलोनी की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हो। इससे पहले भी उनकी पहले की साथ में फोटोज वायरल हो चुकी है। दोनों की इस बॉन्डिंग को इंटरनेट पर “Melodi” (Modi + Meloni) नाम दिया गया था। इसको लेकर कई मीम्स भी बनते है।