इटली में PM Modi ने किया जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर, फिर कार में गए घूमने, PHOTOS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस वक्त अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव पर है। पांच देशों में आखिरी यात्रा के लिए वो इटली पहुंचे। जहां रोम में वो इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिले। दोनों ने मुलाकात कर साथ में डिनर किया। जिसके बाद दोनों नेता कोलेसियम दौरे पर निकले। एक ही कार में बैठकर पीएम मोदी और जॉर्जिया ( Georgia Meloni) ने यात्रा की। अब इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इटली में PM Modi ने किया जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर
इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।”
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पोस्ट की सेल्फी, PHOTOS
तो वहीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी का गर्म जोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपनी और पीएम मोदी की सेल्फी शेयर कर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रैंड।”
पांच देशों के दौरे पर पीएम मोदी
आपको बता दें कि मोदी पांच देशों के दौरे पर है। जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, नॉर्वे , स्वीडन और इटली शामिल थे। आखिरी पड़ाव उनका इटली है। पीएम का ये दौरा देशों के बीच मजबूत रिश्तों के बीच हो रहा है।