Haridwar NewsHighlight

नशे पर प्रहार : मेडिकल स्टोर का संचालक अरेस्ट, नशे की बड़ी खेप बरामद

हरिद्वार ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

मेडिकल स्टोर में बिक रहा था नशे का सामान

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि धनपुरा में मेडिकल स्टोर पर नशे का सामान बिक रहा है. मुखबिर की सूचना पर पथरी पुलिस ने एएनटीएफ़ की टीम के साथ मिलकर मेडिकल स्टोरन में छापा मारा.

मेडिकल स्टोर का संचालक अरेस्ट

पुलिस की टीम ने धनपुरा में मेडिकल स्टोर पर नशे का सामान बिकने की सूचना पर छापेमारी करते हुए मौके से मेडिकल स्टोर के संचालक सहवान पुत्र दिलशाद निवासी धनपुरा को 3000 से अधिक नशीली गोलियों (Lorazepam) और 66 नशे के इंजेक्शन (TRAMADOL) BP के साथ दबोचा है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें