Big NewsNainital News

बनभूलपुरा के दंगाइयों को नहीं मिलेगा PM आवास!, हल्द्वानी मेयर का बड़ा बयान

हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में है। मेयर ने ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बनभूलपुरा दंगे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है।

दंगाइयों को नहीं मिलना चाहिए PM आवास: मेयर

मेयर गजराज ने 8 फरवरी 2024 को हुए बनभूलपुरा दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को किसी भी सरकार योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। खासतौर पर मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में मिलने वाले लाभ पर सवाल उठाते हुए कहा कि दंगाइयों को इसका फायदा देना गलत होगा।

सरकारी सुविधाओं से किया जाना चाहिए वंचित: गजराज

हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि दंगे के दौरान पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों और सफाईकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। ऐसे में जो लोग इस हिंसा में शामिल रहें उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए। मेयर ने अपने बयान में यह भी कहा कि प्रशासन को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि ऐसे दंगाईयों को हल्द्वानी में रहने दिया जाए या नहीं।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी हिंसा : बनभूलपुरा में आठवें दिन भी जारी है कर्फ्यू, आज से रहेगी दो घंटे की छूट

SC के निर्देश कमजोर परिवारों को दिया जाना है लाभ

जानकारी के लिए बता दें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद प्रभावित परिवारों को पुनर्वास के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा। बनभूलपुरा जैसे मामलों में, प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) परिवारों की पहचान कर उनके फॉर्म भरवाए हैं, जिन्हें अब पीएम आवास के तहत घर दिए जाएंगे।

आठ फरवरी को बनभूलपुरा में मचाया था उपद्रवियों ने तांडव

बता दें आठ फरवरी 2024 को सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक के बगीचे में बने अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने कार्रवाई हो रही थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया था। यही नहीं कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें